देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन! रेड ऑरेंज और ग्रीन जोन में बाटा गया देश

समाचार दुनिया|कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में लॉक डाउन को तीसरी बार दो सप्ताह के लिए बड़ा दिया गया है। देश के 733 ज़िलों को तीन अलग अलग जोन में बाट दिया गया है। यानी रेड, ऑरेंज और ग्रीन।
रेड ज़ोन में देश के 130 ज़िले रखे गए हैं। रेड ज़ोन में 4 मई से 17 मई तक पहले की तरह ही पाबंदी रहेगी ना तो सैलून, टैक्सी, कैब तथा ज़िले में वाह ज़िले से बाहर आवाजाही, नाई की दुकाने, सैलून और स्पा भी बंद रहेंगी।ग्रीन ज़ोन में देश के 319 ज़िले है, हालांकि ग्रीन ज़ोन में बसे चलेंगी, सैलून वा ज़रूरी दुकानें भी खुलेंगी। ऑरेंज ज़ोन में देश के 284 ज़िले हैं, ऑरेंज ज़ोन में बसों  के चलने पर रोक रहेगी। हालांकि, टैक्सी या कैप सेवा सशर्त चालू रहेंगी।
गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार, सभी ज़ोन में राजनितिक,
सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक गतिविधियों की कोई इजाज़त नहीं होगी। सभी ज़ोन में घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क
लगाना जरूरी होगा । ग़ैर ज़रूरी गतविधियों के लिए आवाजाही शाम 7 से सुबह 7 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

सभी ज़ोन में 65 सााल से ऊपर केे बुजुर्गों, रोगियों व 10 साल से कम उम्र के बच्चों के निकलने पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आज 9 मई की देश और दुनिया की सारी खबर एक ही रिपोर्ट में

देश और दुनिया की तमाम खबर एक ही रिपोर्ट में

What is Eid-ul-fitr,why Eid is celebrated, meaning of Eid